अजब-गजब: 112 साल की बुजुर्ग महिला पर सवार हुआ शादी का जूनून, 8 वीं बार बनना चाहती हैं दुल्हन, होने वाले जीवनसाथी में चाहती हैं यह क्वालिटी

112 साल की बुजुर्ग महिला पर सवार हुआ शादी का जूनून, 8 वीं बार बनना चाहती हैं दुल्हन, होने वाले जीवनसाथी में चाहती हैं यह क्वालिटी
  • मलेशिया में रहती हैं ये बुजुर्ग महिला
  • सात बार कर चुकीं हैं शादी
  • महिला के हैं 49 पोते-पोतियां

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में शादी को लेकर लोगों के तरह तरह के विचार होते हैं। कई लोगों का मानना होता हैं कि जीवन में शादी सिर्फ एक बार ही होती है, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बुढ़ापे में भी शादी रचाने की इच्छा रखते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला मलेशिया से भी सामने आया है। जहां लोग एक बुजुर्ग महिला से शादी के बारे में उसके विचार जानने को इच्छुक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस 112 साल की बुजुर्ग महिला की अब तक 7वीं बार शादी हो चुकी है और वह 8 वीं बार शादी के बंधन में बंधना चाहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह बुजुर्ग महिला शादी जैसे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पार्ट को लेकर सीरीयस या फिर उसे मजाक समझती है?

मलेशिया की वर्ल्ड ऑफ बज़ वेबसाइट ने बुजुर्ग महिला को लेकर एक खबर छापी है। जिसके मुताबिक, मलेशिया में 112 साल की वृद्ध महिला सीती हावा हुसैन अपने बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इतनी उम्र में भी वो शादी करना चाहती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी पहले ही सात बार शादी हो चुकी है और उनके 49 पोते पोतियां हैं।

फिर शादी करने की है इच्छा

ये वृद्ध महिला मलेशिया के केलांटन राज्य के तुमपत सिटी में रहती हैं। उसने शादी को लेकर एक शर्त भी रखी है, जिसके मुताबिक, वह शादी उसी पुरुष के साथ करेगी, जो उसे आकर प्रपोज करेगा और शादी के लिए उससे इजाजत मांगेगा। इसके साथ ही बुजुर्ग महिला ने अपने एक्स-हस्बैंड के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके कुछ पतियों की मौत हो चुकी हैं, तो वहीं कुछ से खराब संबंधों के चलते वह दूर हो गई है। हालांकि, इस उम्र में भी उनकी सेहत काफी अच्छी है और वह अपने सभी दैनिक काम बिना किसी कठिनाई के साथ कर लेती है। हालांकि बढ़ती उम्र के कारण उनकी आखें कमजोर हो चुकी है।

क्या है लंबी उम्र का राज?

अपने 58 साल के सबसे छोटे बेटे अली के पास ही रहने वाली सीती ने इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी अपने स्वस्थ्य रहने का राज बताया। उन्होंने कहा, वह केवल सादा भोजन करना ही पसंद करती हैं। खाने में वह सिर्फ सफेद चावल लेती हैं और सादा पानी पीती हैं। इसके अलावा वह दिन में पांच वक्त की नमाज भी अदा करती हैं। उनका मानना है कि अच्छा खानपान और प्रार्थना ही इंसान को लंबी उम्र देने में मदद करते हैं।

Created On :   11 Jan 2024 7:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story